काशी हिंदू विश्वविद्यालय सिंह द्वार से विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्रों द्वारा लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए साइकिल रैली निकाली गई। पूरा विश्व 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाता है। बता दें कि यह रैली फिटनेस और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के उद्देश्य से निकाली गई। छात्र अधिष्ठाता प्रोफेसर अनुपम कुमार नेमा ने बताया कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है।
इस के उपलक्ष में काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया है यह रैली काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सिंहद्वार से प्रारंभ होकर विश्वनाथ मंदिर तक जाएगी इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है इस दौरान साइकिल से सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राए एवं प्रोफेसर ने लोगों को जागरूक करते हुए रैली निकाला।
Tags
Trending
