श्री काशी अग्रवाल समाज वाराणसी द्वारा संचालित श्री अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय चौखम्मा, करौली डाइग्नोस्टिक सेन्टर एवं श्री शिव प्रसाद गुप्त चिकित्सालय के संयुक्त प्रयास से बुद्धवार को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर समाज कार्यालय श्री अग्रसेन कन्या इण्टर कालेज, टाउनहाल-मैदागिन में लगाया गया। रक्तदान शिविर में लोगों ने बड़े ही उत्साह, उमंग एवं जोश के साथ रक्तान किया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष बल्लभ दास अग्रवाल चम्पालाल मुख्य अतिथि समाज सेवा विभाग के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल तथा समाज के प्रधानमंत्री सन्तोष कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक पंकज अग्रवाल ने रक्तदान के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास भी किया। शिविर को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में मुख्य रूप से विद्यालय के सहायक मंत्री दिनेश कुमार अग्रवाल , प्रधानाचार्य डॉ० देवेन्द्र प्रताप सिंह, गिरधर दास अग्रवाल, गरिमा टकसाली आदि का पूर्ण सहयोग रहा।

