महिला शक्ति मिशन के तहत श्रीनगर कॉलोनी पार्क में चौपाल लगाकर महिलाओं को किया गया जागरूक

महिला शक्ति मिशन के तहत आज लक्सा थाना अंतर्गत श्रीनगर कॉलोनी पार्क में महिला जागरूकता अभियान के अंतर्गत चौपाल लगाई गयी इस चौपाल में महिलाओ बलिकाओ को शक्ति दीदी द्वारा किस प्रकार उनके हित मे कार्य किया जायेगा इस विषय मे जानकारी दी गई।

डीसीपी जोन आर. एस. गौतम ने बताया कि महिला अपराध रोकने और भयमुक्त वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह चौपाल लगाई गई है जिसमें महिलाओं को बताया गया है कि यदि उनके साथ किसी भी प्रकार की घटना घटित होती है कोई भी अपराध होता है तो वह तुरंत ही जो हेल्प लाइन नंबर से उनसे संपर्क करें इन हेल्पलाइन नंबरों पर महिला पुलिसकर्मी ही फोन उठाती है और वे बे झिझक उनसे अपनी समस्याओं को साझा करें। चौपाल में महिलाओं को हेल्पलाइन लाइन नंबर महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। 

उन्होंने बताया कि महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान 15 दिनों तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इस मौके पर डीसीपी काशी जोन आर एस गौतम के साथ ही एसीपी दशाश्वमेघ अवधेश पांडे, इंस्पेक्टर चौक शिवाकांत मिश्रा, एसएचओ दशाश्वमेघ अजय मिश्रा, लक्सा थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह मौजूद थे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post