औरंगाबाद क्षेत्र में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रही युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सिद्दी सेठ पुत्री किशन सेठ औरंगाबाद मे किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहती थी, आज किसी बात से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा ली।
लक्सा मॉल के पीछे एक डाइग्नोस्टिक सेंटर में वो काम करती थी । फांसी लगाने के बाद तुरंत उसे मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही लक्सा पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही मे जुटी रही।
Tags
Trending
