विश्व रक्तदाता दिवस : बीएचयू अस्पताल के सेमिनार हॉल में रक्त दाताओं के सम्मान व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

विश्व रक्तदाता दिवस पर आज रक्तदान करने वाले दान वीरों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय सुंदरलाल चिकित्सालय के सेमिनार हाल में रक्त दाताओं के लिए सम्मान समारोह और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मालवीय जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण और कुलगीत के साथ  हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डायरेक्टर प्रोफेसर अशोक कुमार, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर आर एन चौरसिया, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर पंकज भारती, ब्लड बैंक के इंचार्ज संदीप कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉ अशोक कुमार ने कहा कि ब्लड डोनेशन के उपलक्ष में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है किसी अस्पताल के लिए ब्लड बैंक बहुत ही आवश्यक चीज होती है हमारे हॉस्पिटल में थैलेसीमिया के भी बच्चे हैं। जिनको हर मंथ ब्लड की आवश्यकता पड़ती है। हमारा ब्लड बैंक बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है। पहले थैलेसीमिया के बच्चों के लिए ब्लड अरेंज करना पड़ता था। परंतु अब आज स्वैच्छिक रक्तदान से कहीं से भी ब्लड लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती है बल्कि हमारा ब्लड बैंक इन बच्चों को ब्लड उपलब्ध कराता है।  डॉक्टर संदीप ने बताया कि अभी तक 25 लोग ब्लड डोनेट कर चुके हैं। आज लगभग 78 लोगों को सम्मानित किया गया है। सबसे ज्यादा ब्लड डोनेट करने वाले में निरंकारी संस्था होती है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय एनएसएस संस्था द्वारा भी बहुत ही ज्यादा ब्लड डोनेशन किया जाता है। शहर के बहुत सी स्वयंसेवी संस्थाएं हैं जो समय-समय पर ब्लड डोनेट करते रहते हैं उन्होंने लोगों से अपील किया कि लोग खुले मन से ब्लड दे जिससे किसी भी मरीज को ब्लड या प्लाज्मा की कमी ना होने पाए। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post