खबर का असर : करौंदी सुसावाहीमार्ग पर फैली सिल्ट को नगर निगम ने हटवाया

के टी वी चैनल पर प्रमुखता से खबर दिखाने का असर हुआ। बता दे की नाले की सफाई 1 सप्ताह पूर्व कर दी गई थी। करौंदी चौराहे से लेकर सुसवाही मार्ग पर ठेकेदार द्वारा सिल्ट मुख्य मार्ग पर ही फिकवा दिया गया था। जिसके चलते मार्ग पर चलने वाले लोग परेशान हो रहे थे, तथा आधी सड़क पर मलवा रखा हुआ था। मार्ग से गुजरते वाहन के कारण पूरे सड़क गंदगी का अंबार लगा हुआ था।  

इस मामले पर जब हमारे चैनल के माध्यम से खबर को प्रमुखता के साथ दिखाया गया तो नगर निगम की टीम सक्रिय हुई और समस्या पर उनका ध्यान आकृष्ट हुआ। खबर चलने के बाद मुख्य मार्ग पर फैले सिल्ट को नगर निगम द्वारा तत्काल हटवाया गया। जहाँ नगर निगम की लापरवाही सामने आ रही थी वही खबर को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद विभाग की ओर से सक्रियता दिखाते हुए मार्ग पर से सिल्ट हटवाया गया। जिससे राहगीरों एवं स्थानीय निवासियों को राहत मिली।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post