रविवार को राजघाट पर नमामि गंगे वाराणसी महानगर के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान चलाया गया।संस्था के सदस्यों ने श्रमदान कर गंगा तलहटी की सफाई की।गंगा के आंचल को मैला करने वाली प्रदूषणकारी वस्तुओं को बाहर निकाला।श्रमदान के दौरान भारी मात्रा में प्लास्टिक, कपड़े, पूजन सामग्री, बोतलें इत्यादि निकाल कर निस्तारण हेतु भेजा गया।
गंगा सेवियों ने स्नानार्थियों से गंदगी न करने की अपील की। अभियान में प्रमुख रूप से महानगर सहसंयोजक शिवम अग्रहरि, रामप्रकाश जायसवाल, मण्डल संयोजक रश्मि साहू, शिवांगी पांडेय, जय विश्वकर्मा, प्रीति रवि जायसवाल, नीतू जायसवाल आदि ने श्रमदान किया।
Tags
Trending
