कला प्रकाश द्वारा युवा कलाकारों के प्रोत्साहन हेतु आयोजित परम्परा श्रृंखला के अन्तर्गत "प्रभाती" कार्यक्रम भेलूपुर स्थित डायमंड होटल के सभागार में आयोजित किया गया।शान्तिनिकेतन से आई विदुषी वीणा सहस्रबुद्धे तथा पंडित उल्हास कशालकर की शिष्या डॉ रंजनी रामचंद्रन ने इस प्रातःकालीन कार्यक्रम में शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। कबीर दास जी के भजन की मधुर प्रस्तुति से रंजनी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
तबले पर पं. पुण्डलीक कृष्ण भागवत व हारमोनियम पर मोहित साहनी ने कुशल संगत की। तानपूरे पर प्रगति द्विवेदी ने सहयोग किया।कलाकारों का स्वागतअशोक कपूर ने किया। संचालन डॉ आशीष जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में रमा रमन, प्रदीप गिनोडिया, पं रबिन्द्र नारायण गोस्वामी, प्रो कृष्णकांत शर्मा, डॉ स्वरवंदना शर्मा आदि गणमान्य श्रोता उपस्थित रहे।
Tags
Trending
