दशाश्वमेध व्यापार मंडल वाराणसी का पद ग्रहण समारोह उल्लास के साथ मारवाड़ी युवक संघ भवन में संपन्न हुआ | समारोह के मुख्य अतिथि शहर दक्षिणी विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी व विशिष्ट अतिथि नवनिर्वाचित मेयर वाराणसी अशोक तिवारी , प्रमुख उद्यमी आर के चौधरी एवं प्रेम मिश्रा रहे | कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया तत्पश्चात मुख्य व् विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण ,अंगवस्त्रम एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया |
मुख्य अतिथि डॉक्टर नीलकंठ तिवारी व विशिष्ट अतिथि अशोक तिवारी द्वारा अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान ,सचिव दीपक वासवानी एवं कोषाध्यक्ष भगवन दास जाजानी को एवं संरक्षक मंडल द्वारा उपाध्यक्ष सुशील मोहनानी ,विनय यादव,मंत्री अनिल कुमार सेठ ,जय किशन खत्री आदि पदाधिकारियों को संगठन के प्रति विश्वसनीयता एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।शहर के हृदय स्थली सबसे पुराने व्यावसायिक केंद्र दशाश्वमेध क्षेत्र मेंलगभग 50 वर्षो से ज्यादा व्यापार करने वाले वयोवृद्ध व्यापारियों केशव सेवारामानी, ओमप्रकाश पोद्धार ,गोविंद आर्य आदि को माल्यार्पण , अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही दशाश्वमेध क्षेत्र के सम्मानित किया गया। इस दौरान सभासद नरसिंह दास जंगमबाडी क्षेत्र के सभासद विजय द्विवेदी व बंगाली टोला के सभासद चंद्रप्रकाश मुखर्जी का भी माल्यार्पण व अंगवस्त्रम द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुज डिडवानिया,गोकुल शर्मा ,राजेश भाटिया,नीरज पारीख सहित प्रमुख व्यापारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |
