सिगरा थाना के सोनिया चौकी के पास हनुमान मंदिर के बगल में बुधवार को एक आटो में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास मौजूद लोगों से जानकारी ली गयी।
बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने आटो में महिला का शव पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतका की शिनाख्त शिवपुर निवासी 35 वर्षीय चंपा के रूप में हुई है। लोगों की मानें तो महिला नशे की आदी थी। इसी वजह से उसकी मौत हुई होगी। हालांकि पुलिस छानबीन मे जुटी रही।
Tags
Trending
