संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में सप्ताह व्यापी योग कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

शरीर और मन दोनों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। योगासन, शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ावा देने के साथ मन को शांत करते हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए योगासनों का नियमित अभ्यास आपके लिए काफी मददगार हो सकता है। ये विचार सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत लॉन मे तक प्रारम्भ हुये सप्ताह व्यापी अमृत महोत्सव उद्घाटन सत्र के प्रथम दिवस पर चल रहे योग प्रशिक्षण कार्यशाला  मे अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. दिनेश कुमार गर्ग ने व्यक्त किया।

योग के अमृत महोत्सव कार्यशाला के संयोजक एवं एनएसएस के समन्वयक प्रो दिनेश कुमार गर्ग ने योग प्रशिक्षण के साथ बताया कि विद्यार्थियों को योग से योजित होकर योग साधना के माध्यम से मस्तिष्क,विचार को स्वस्थ व एकाग्र करता है।कार्यशाला मे योग का प्रायोगिक प्रशिक्षक डॉ राजकुमार मिश्र ने योग के विभिन्न आसनों को करके जन-जन  मे योगाभ्यास कर प्रशिक्षित किया।कार्यक्रम में प्रोफेसर महेंद्र पाण्डेय, डाक्टर सत्येन्द्र कुमार यादव,उप कुलसचिव केशलाल, सुरक्षाधिकारी अजय पाण्डेय आदि के साथ एन सी सी एवं एन एस एस  के छात्र उपस्थित रहे।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post