लंका क्षेत्र में आए दिन जाम की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ता है। इसका सबसे प्रमुख कारण ठेला खोमचा तथा अवैध चल रहे ऑटो और टोटो वाले हैं। लंका क्षेत्र में सुबह और शाम जाम से लोग आए दिन परेशान दिख जाएंगे और इस समय जब आसमान से आग बरस रही हो। अगर ऐसे में जाम में फस जाए तो लोगों का कितना बुरा हाल होगा यह तो जाम में फंसने वाले लोग ही बता सकते हैं। जाम और अवैध वाहन के साथ ही बेतरतीब खड़े वाहनों को ध्यान में रखते हुए इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए एसीपी ट्रैफिक विकास श्रीवास्तव लंका क्षेत्र में पहुंचे थे और उन्होंने कहा कि हमने लगभग डेढ़ घंटा अभियान चलाया है।
एसीपी ट्रैफिक विकास श्रीवास्तव के साथ ही टीआई जितेंद्र कुमार एक तरफ से अवैध टोटो और ऑटो वालों का चालान काटते हुए उनको भगाने का कार्य कर रहे थे। तो वहीं दूसरी तरफ ऑटो टोटो वाले अपना वाहन लगाकर सवारी भर रहे थे। बता दे कि लंका गेट पर खड़े ऑटो और टोटो जो कि लोगों को बीएचयू के विभिन्न स्थानों पर ले जाने का कार्य करते हैं। एसीपी ट्रैफिक के वाहन के आगे अपना ऑटो और टोटो लगाकर सवारी भरते दिखे। लंका गेट के चारों तरफ अवैध ऑटो और टोटो जिनका परमिट नहीं है वह भी सड़क के बीचो बीच अपना वाहन खड़ा करके सवारी भरते नजर आते हैं। एसीपी ट्रैफिक विकास श्रीवास्तव ने बताया कि आज लंका क्षेत्र में हम लोगों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जो बेतरतीब वाहन सड़क मार्ग पर खड़े हैं उनका चालान भी काटा जा रहा है इसके साथ ही ठेला खोमचे वालों को भी हिदायत दिया जा रहा है।
