वाराणसी में गुरु रविदास जी की जन्म स्थली सीर गोवर्धन में रैदासियों के ठहरने के लिए 60 कमरों के 3 मंजिला भवन का शिलान्यास किया गया लगभग ढाई करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस भव्य इमारत का आज संत गुरु रविदास पब्लिक चैरीटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन संत निरंजन दास महराज द्वारा शिलान्यास किया गया । इसके पूर्व संत निरंजन दास जी द्वारा शिलापट्ट का भी अनावरण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में देश विदेश से आए रैदासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संत गुरु रविदास पब्लिक चैरीटेबल ट्रस्ट के सदस्य निरंजन दास ने बताया कि इस भवन के बन जाने से देश-विदेश से आने वाले भक्तों के लिए बड़ी सहूलियत होगी उन्होंने कहा कि इस इमारत में ढाई सौ से 300 व्यक्तियों के रुकने की व्यवस्था रहेगी।
Tags
Trending
