काशी हिंदू विश्वविद्यालय में भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश द्वारा प्रतिनिधि सभा का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस सभा में प्रदेश के 75 जिलों से 280 किसान शामिल हुए। इस सभा में किसानों के समस्या और उसके समाधान के लिए चर्चा की गई। आयोजकों ने कहा हम हर साल प्रतिनिधि सभा का आयोजन करते हैं। इस वर्ष यह काशी में आयोजित किया गया। इस सभा में किसानों के स्वावलंबी और विकास के लिए जो कार्य करते हैं हर जिले में उसका एक मंथन करते हैं। इस सभा में हम योजना बनाते हैं कि आगे किस तरह से कार्य करना है जिससे किसानों का विकास हो।
भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा थी जिसमें प्रदेश के 75 जिलों से किसान हिस्सा लिए। इस सभा में दो प्रस्ताव तैयार किए गए हैं जिसमें निराश्रित गोवंश, और जैविक खेती पर इस प्रस्ताव को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इस सभा का उद्देश्य है कि हम किसानों की बातों को समझें और उनके समस्याओं को किस तरह से समाप्त कर सकते हैं इस पर विचार किया जाता है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में हम ब्लॉक स्तर पर किसानों को जोड़ने का काम करेंगे।
