नमो घाट पर 21 जून को हर वर्ष योग दिवस मनाया जाता है इस साल "हर घर आंगन योग" थीम के साथ 21जून 9वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम नमो घाट पर गोवर्धन पूजा समिति के सौजन्य से होना है इसी उद्देश्य से नमो घाट पर एक कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष विनोद यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान NDRF के डीआईजी मनोज कुमार शर्मा का गोवर्धन पूजा समिति के पदाधिकारीयों द्वारा अंगवस्त्रम पहनाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।
तत्पश्चात मनोज कुमार शर्मा, विनोद यादव अनिल सिंह वृक्ष, योगाचार्य अभय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर योग की सुरुआत की गयी। प्रतिदिन सुबह कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत नमो घाट पर NDRF के सैकड़ों जवान के साथ काफी संख्या में महिलाओं को योगाभ्यास कराया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग योग के माध्यम से जुड़कर निरोग रह सके और सभी से आग्रह किया गया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतिदिन गोवर्धन धाम उपस्थित होकर सुबह 5.30 बजे से 7 बजे तक योग करे और निरोग रहे आज योगा अभ्यास के दौरान मुख्य रूप से सीताराम यादव, शिवांशु यादव रक्षा कौर, आरती केशरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
