जिला सुल्तानपुर में आयोजित पांच दिवसीय कन्या कौशल शिविर के जनजागरण हेतु शक्ति कलश यात्रा गायत्री तीर्थ शान्तिकुंज हरिद्वार से चलकर दानगंज पहुँचा जहां गायत्री साधकों संग क्षेत्रीय जन को जनजागृति कर गायत्री शक्तिपीठ, दानुपुर पहुँचा ।शक्ति कलश का सावित्री सिंह के संयोजन में गायत्री साधकों ने भव्य स्वागत किया।
टोली नायक समर बहादुर सिंह ने जिला सुल्तानपुर में होने वाले कन्या कौशल शिविर की जानकारी देते हुए कहा कि कन्या कौशल शिविर का उद्देश्य भावी मातृ शक्तियों में समग्र गुणों का विकास करना है । सुशिक्षित, संस्कारिक, स्वावलंबी माता राष्ट्र की दिशा दशा बदलने में सक्षम होती है । कन्या कौशल शिविर का उद्देश्य भावी मातृ शक्तियों को पाश्चात्य संस्कृति की चकाचौंध से हटाकर भारतीय संस्कृति एवं संस्कार से परिपूर्ण करना है । शक्ति कलश जनजागरण रथ का स्वागत करने वालो में मुख्य रूप से पंडित गंगाधर उपाध्याय, प्रदीप मद्धेशिया, डॉक्टर राम सिंह, रमेश बरनवाल, घनश्याम राम, रजनीश मल्होत्रा आदि शामिल रहे।
