मैदागिन टाउनहाल के पास प्रचंडगर्मी को देखते हुए फेरी पटरी ठेला समिति कोतवाली जोन के संयोजक राजू शर्मा के नेतृत्व में शीतल प्याऊ लगाया गया। जिससे काशी में आये पर्यटक यात्री व आने जाने वाले राहगीरो को राहत मिल सके।
प्याऊ के साथ नीबू पानी व शर्बत पीकर इस प्रचंड गर्मी में लोगो ने राहत की सांस ली बड़ी संख्या में राहगीरो ने पानी शर्बत पी कर प्यास बुझाया। इस अवसर पर प्रभाकर यादव,दीपक रस्तोगी,सागर शर्मा,रोहित शर्मा,सुजीत वर्मा,गौतम वर्मा आदि ने सहयोग किया।
Tags
Trending
