वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज के समर कैंप में काफी संख्या में छात्राओं ने किया प्रतिभाग

भैरो नाथ स्थित वल्लभ विद्यापीठ कन्या इण्टर कालेज में 15 मई से चल रहे समर कैंप में छात्राओं को विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी मे प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं ने मेहंदी,स्केटिंग ,डांस, ढोलक की प्रस्तुति की। छात्राओं को सब लंबी बनाने के उद्देश्य से तथा उनमें छिपी प्रतिभा को उभारने के उद्देश्य से इस समर कैंप का आयोजन किया गया है जहाँ बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लेते हुए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं । 

आयोजको ने बताया कि समापन के अवसर पर सभी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।अनेको सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच समर कैम्प का समापन किया जाएगा इस समर कैम्प के बारे मे माँ कम्प्यूटर के प्रबन्धक रत्नेश गुप्ता ने विस्तार से बताया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post