हिस्ट्रीशीटर उमेश सिंह की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

2017 विधानसभा चुनाव के दौरान राजा भैया के करीबी रहे प्रधानपति राजेश सिंह की हो गई थी हत्‍या. आरोपियों ने बम से हमलाकर उतार दिया था मौत के घाट. मृतक के परिजनों ने साजिश के तहत हत्‍या का आरोप लगाया है.यूपी के प्रतापगढ़ कारागार में बंद उमेश सिंह की मंगलवार को संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उमेश सिंह हाई प्रोफाइल राजेश सिंह मर्डर केस में 7 वषों से सजा काट रहा था. राजेश सिंह हत्‍याकांड में उसे साल 2016 में जेल हुई थी. एक साल पहले ही उसे प्रयागराज के नैनी जेल से प्रतापगढ़ कारागार लाया गया था. उमेश के परिजनों ने जेल प्रशासन पर साजिश के तहत हत्‍या करने का आरोप लगाया है. 

जेल प्रशासन का कहना है कि उमेश सिंह को जिला अस्‍पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्‍सकों ने मृत घोषित कर दिया. प्रथम दृष्‍टया हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है. वहीं, उमेश सिंह के परिजनों का कहना है कि जेल प्रशासन की मिलीभगत से उमेश की हत्‍या कराई गई है.

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post