वाराणसी से बैंकॉक के लिए 3 साल बाद विमान का संचालन होगा । थाईलैंड की कंपनी नाक एयर ने जो शेड्यूल जारी किया है,उसके मुताबिक बैकांक से भारतीय समय के अनुसार सुबह 8:40 बजे विमान उड़ान भरेगा। बैंकॉक से विमान सुबह 10:00 बजे बिहार के गया एयरपोर्ट पहुंचेगा। यही विमान सुबह 11:45 बजे वाराणसी एयरपोर्ट आएगा।
वाराणसी एयरपोर्ट से दोपहर 12:10 बजे विमान उड़ान भरकर सीधे बैंकाक जाएगा।थाईलैंड के समय के अनुसार विमान 5:40 बजे बैंकाक एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।
Tags
Trending
