गोलगड्डा चौराहे के समक्ष टोटो पर गिरा विशालकाय पेड़, टोटो चालक गंभीर रूप से घायल

नगर निगम की लापरवाही के कारण गुरुवार को गोलगड्डा चौराहे के पास एक पुराना पेड़ अचानक गिर गया। इस दौरान पेड़ की चपेट में एक टोटो आ गई। हादसे में टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत कबीरचौरा अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया कि कुछ दिन पहले ही पेड़ में एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उसकी जड़ें कमजोर हो गई थीं। 

स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी नगर निगम टीम को भी दी थी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद गुरुवार को अचानक तेज आवाज के साथ पूरा पेड़ धराशाई हो गया। इस दौरान चौराहे पर काफी मात्रा में ट्रैफिक था। पेड़ गिरते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने देखा तो पेड़ के नीचे एक टोटो कुचल गया। साथ ही उसके चालक को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने तुरंत ही घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post