सिगरा थाना अंतर्गत गांधीनगर के पास रेड क्लब मोटर ड्राइविंग स्कूल के अनियंत्रित फोर व्हीलर वाहन ने डेन काशी के पत्रकार कुश कुमार पांडेय को रौंद दिया। कुश कुमार पांडेय समाचार संकलन के लिए सिगरा गए थे तथा वहां से वापस लंका जा रहे थे उसी दौरान कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए आनन-फानन में उनको एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए उनको बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बता दे कि रेड क्लब मोटर ड्राइविंग स्कूल की कार को अज्ञात चालक द्वारा चलाया जा रहा था। कार चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाया जा रहा था।जिसके कारण कार अनियंत्रित प्रकार से चल रही थी।
कुश कुमार पांडेय के घायल होने के बाद उनके साथियों द्वारा भर्ती कराया गया। जब इस घटना की सूचना परिजनों को हुई तो परिजनों में हड़कंप मच गया। कुश कुमार पांडेय कचौड़ी गली थाना चौक के रहने वाले हैं। इस घटना के बाद कुश कुमार पांडे के भाई विनीत कुमार पांडे ने सोनिया चौकी पर मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए तहरीर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेड क्लब मोटर ड्राइविंग स्कूल का वाहन पहले भी कई लोगों को बुरी तरह से जख्मी कर चुका है। मोटर ड्राइविंग स्कूल द्वारा नियम और कानून की भी धज्जियां उड़ायी जाती है। इनके द्वारा किसी भी समय कार निकालकर ड्राइविंग लोगों को सिखाने का कार्य किया जाता है।
