भेलूपुर थाना बजरडिहा निवासी विवाहिता की हुई मौत, परिजनों ने दहेज उत्पीड़न व हत्या का लगाया आरोप

भेलूपुर थाना अंतर्गत बजरडीहा में विवाहिता को दहेज के लिए मारने का आरोप लगा है या यू कह ले की एक विवाहिता दहेज की वेदी पर बलि चढ़ गई। बताया जा रहा है की सुमन कुमारी उम्र लगभग 23 वर्ष की शादी 2020 में बजरडीहा के लाहौरी टोला में हुआ था। सुमन की शादी विवेक कुमार प्रजापति के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया था। विवेक कुमार प्रजापति पुत्र छोटेलाल प्रजापति बजरडीहा क्षेत्र में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। बेटी काफी खुश रहेगी इसके लिए पिता गामा प्रजापति ने अपनी बेटी को काफी मात्रा में दहेज भी दिया था। 

दहेज लोभियों को दहेज मिलने के बाद उनकी डिमांड बढ़ती गई तथा वह समय-समय पर और भी दहेज की मांग करने लगे। सुमन कुमारी के भाई और भतीजे ने बताया कि अभी पिछले साल ही विवेक कुमार प्रजापति को उनकी मांग पर बाइक दिया था । दिन प्रतिदिन विवेक कुमार प्रजापति के घरवालों और विवेक की मांग बढ़ती जा रही थी  अभी हाल ही में उन्होंने फोर व्हीलर की मांग भी कर डाली। बता दे कि  सुमन को एक 2 साल का पुत्र और एक माह की पुत्री हैं। सुमन के परिजनों ने बताया कि विवेक कुमार प्रजापति पहले भी सुमन को कई बार मारा पीटा था परंतु लोगों के समझाने पर हम लोगों ने कोई भी शिकायत पुलिस से नहीं किया तथा हम लोगों ने  समझौता कर लिया। सुमन का मायका जमालपुर के ग्राम सेहेवा में है। सुमन के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि सुमन के ससुराल वाले हम लोगों को उसकी मृत्यु की सूचना तक नहीं दिया। यह सूचना पुलिस के द्वारा दिया गया। जब हम लोग हॉस्पिटल पहुंचे तो देखा कि हमारी उसके गले पर चोट के निशान के साथ ही शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान थे।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post