काशी में ऐसी मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ का का जब विग्रह रथ पर रखा जाता है तो भगवान इंद्र देव खुश होकर रथारूढ़ भगवान जगन्नाथ पर वर्षा करते हैं। वैसे अभी काशी में मंगलवार को बारिश के आसार नही रहे। परंतु बीएचयू के वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार यानी कल बारिश की संभावना बन रही है।
भीषण गर्मी और तपिश से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं सोमवार की रात से बदले मौसम के बाद मंगलवार को बादलों की आवाजाही लगी हुई है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अभी बारिश के लिए काशीवासियों को बुधवार तक इंतजार करना पड़ेगा।
Tags
Trending
