इन दिनों सूरज के तेवर सातवें आसमान पर हैं और आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। लगातार बढ़ती गर्मी से जनमानस परेशान काफी परेशान दिख रहे हैं। यही कारण है कि काशी के विभिन्न घाटों पर आजकल पर्यटकों की भीड़ भारी हो चली है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग घंटों घंटों गंगा के पानी में समय बिताना पसंद कर रहे हैं। खास बात यह भी है कि इनमें सबसे ज्यादा भागीदारी युवाओं की है। ऐसे युवा जो काशी घूमने पहुंचे हुए हैं।
इनके साथ ही विश्वविद्यालय के छात्र भी घाटों पर पहुंच रहे हैं, वह बढ़-चढ़कर घाट की तरफ प्रतिदिन रूख करते हैं। हम यह कह सकते हैं कि घाटों को पिकनिक स्पॉट बनाने का काम भी किया गया है। विभिन्न स्थानों से घूमने पहुंचे दर्शनार्थियों ने बताया कि पिछले सप्ताह से ही गर्मी में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में हम दोस्तों के समूह के साथ घाट पर आए हैं। इसका कारण यह है कि गंगा स्नान तो हो ही जाता है, साथ में 2 से 3 घंटे गर्मी भरे समय भी कट जाते हैं।
