अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था की टीम द्वारा यस .एफ .पब्लिक स्कूल में महिलाओं और बच्चों को कई प्रकार के योग के विषय में जानकारी प्रदान की गई साथ ही मोटापा ,बी पी ,शुगर , हार्ट से संबंधित बीमारियां को खत्म करने के उपाय बताए गए तथा उससे संबंधित योगा के विषय में भी जानकारी प्रदान की गई l
इस कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष ममता ने किया ममता ने बताया कि शारीरिक और मानसिक रूप से व्यक्ति तभी स्वस्थ रह सकता है जब अपने जीवन की दिनचर्या में योग को शामिल करे l इस कार्यक्रम में संस्था के विजय कुमार ,अनीश खान ,धर्म भारती,किरन देवी, राजू राय ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
Tags
Trending
