गायत्री परिवार द्वारा एनडीआरएफ के जवानों को कराया गया योगाभ्यास

मंगलवार को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में हर घर आंगन योग के तहत छठे दिन गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट, वाराणसी के संयोजन में राजघाट के गंगा तट पर एन.डी.आर.फ. के जवानों को योग, आसान, प्राणायाम एवं ध्यान का प्रशिक्षण दिया गया। गायत्री परिवार की योगाचार्या पुष्पा रानी एवं सहायक  महेश मौर्या ने सर्वप्रथम गायत्री महामंत्र के सस्वर उच्चारण के साथ एन.डी.आर.फ. के 40 जवानों , गायत्री परिवार 15 तथा मॉर्निंग वॉक करने वाले 8 लोगों को योग,आसन,प्राणायाम एवं ध्यान की बारीकियों एवं तरीकों को बताया। 

योगाचार्या ने अनेकों योग,आसान एवं प्राणायाम को करने के तरीकों को बताते हुए सहायक महेश मौर्या के सहयोग से अभ्यास कराया। योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन  रमन कुमार श्रीवास्तव ने किया।योग प्रशिक्षण में उपस्थित एन.डी.आर.एफ. के जवानों सहित उपस्थित लोगों का स्वागत गायत्री परिवार के जिला समन्वयक पंडित गंगाधर उपाध्याय ने किया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post