रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा में मण्डलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल के आधिकारिक आगमन पर लहुराबीर स्थित आई. एम. ए. बिल्डिंग में विशेष सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्लब की ओर से 5 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान किया गया।इस अवसर पर मण्डलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि रोटरी शिवगंगा रोटरी फाउण्डेशन में सहयोग के साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही है।
इस मौके पर मण्डलाध्यक्ष ने रोटरी फाउण्डेशन में अंशदान देने के लिए सदस्यों को सम्मानित करने के साथ ही 4 नये लोगों को क्लब की सदस्यता प्रदान की।इससे पूर्व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। तदोपरान्त रंजना सिंह ने गणेश वन्दना प्रस्तुत किया। सभा की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष आलोक अरोड़ा ने इस वर्ष हुए कार्यों की जानकारी दी।प्रारम्भ में स्वागत संस्थापक अध्यक्ष रविशंकर सिंह ने, अंत में धन्यवाद आनन्द बर्मन ने दिया।इस अवसर पर विशाल रस्तोगी, दिलीप गुप्ता, रविनन्दन तिवारी, अश्वनी शाह, योगेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
