सरस्वती स्विमिंग एसोसिएशन, दरभंगाघाट का 87वाँ वार्षिक तैराकी प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित हुआ। जिसमे विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सभासद चन्द्रनाय मुखर्जी, विजय द्विवेदी, एथलीट नीलू मिश्रा, सोमा राय चौधरी, योग प्रशिक्षक चक्रवर्ती विजय नावड़ व अन्य गणमान्य व्यक्ति के उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता मे 300 मीटर महिला ओपन मे खुशी पटेल, पुर्वासा मिश्रा, रिया पटेल 100 मीटर बालक ओपन मे गौरव सेनगुप्ता, वारिस पटेल, श्रेयांस यादव ने स्थान प्राप्त किया इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंत में मुख्य अतिथि विधायक सौरभ श्रीवास्तव के हाथों सत्यम् साहनी को गंगाश्री उपाधी प्रदान किया गया, महिलाओं में मुस्कान पटेल सर्वश्रेष्ठ रहीं।
Tags
Trending
