नेवादा सुंदरपुर स्थित भाटिया चिल्ड्रन एकेडमी में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया इस दौरान बच्चों को डांस म्यूजिक मार्शल आर्ट योग आर्ट एंड क्राफ्ट इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।
विद्यालय के एसके भाटिया ने बताया कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से और ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों में कौशल विकास के उद्देश्य से इस ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें कुशल प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक गण का सहयोग है।
