निगम की लापरवाही : नालियों से सिल्ट तो निकाले गए लेकिन सड़कों से नहीं हुआ उठान

नगर निगम साफ-सफाई को लेकर लाख दावे कर रही है परंतु धरातल पर ऐसा कुछ दिख नहीं रहा है। बता दें कि काशी में g20 सम्मेलन भी चल रहा है परंतु अधिकारी है कि सोए हुए हैं। अगर ऐसे में g20 सम्मेलन में भाग लेने वाले अतिथि इन मार्ग पर चले गए तो इसका क्या असर होगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अतिथियों का स्वागत करने पहुंचे हैं परंतु नगर निगम सफाई के नाम पर  खानापूर्ति कर रहा है। जबकि मुख्यमंत्री काशी पहुंचने के बाद अधिकारियों को साफ सफाई को लेकर हर बार सख्त निर्देश देते हैं परंतु इन अधिकारियों पर कोई भी असर नहीं दिख रहा है।

हैदराबाद गेट करौंदी सुसुवाही क्षेत्र मे भीषण गंदगी का अंबार लगा हुआ है नगर निगम द्वारा नालियों से सिर्फ तो निकाली गई है लेकिन उसे सड़क पर ही छोड़ दिया गया है । बता दें कि बरसात का मौसम आने वाला है तो नगर निगम सक्रियता दिखाते हुए सिल्ट तो नालियों से निकाल दे रहा है, परंतु सड़क मार्ग पर रखा हुआ सिल्ट हटाना मुनासिब नहीं समझ रहा है। ऐसे में अगर अचानक बरसात हो जाए तो सड़क पर रखा हुआ सिल्ट पुनः नालियों में चला जाएगा और साफ सफाई का कोई मतलब नहीं निकलेगा। बता दें कि सुसुवाही क्षेत्र में नाली का पत्थर हटाकर सिल्ट को सड़क मार्ग पर रख दिया गया है इस से सिर्फ आधी ही सड़क दिख रही है।  हैदराबाद गेट सुसुवाही मे नगर निगम द्वारा नाला की सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति किया गया है। लोगो का कहना है कि प्रशासन को गंभीरता से संज्ञान लेकर इसका उठान करवाना चाहिए।  उन्होंने कहा कि सभासद से शिकायत किया गया है परंतु अभी तक इसका समाधान नहीं निकला। 


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post