नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल में चल रहे समर कैंप का हुआ समापन

नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल सुसुवाही मे मंगलवार को समर कैंप का समापन समारोह धूम धाम से मनाया गया.इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय, प्रबंधक राजेश राय, उपाध्यक्ष प्रवीण राय, समन्वयक अजीत वर्मा अपनी उपस्थिति दे कर बच्चों का मनोबल बढ़ाये.

समर कैंप मे नृत्य,कराटे, स्केटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट औऱ कंप्यूटर के गुणों को बच्चों को सिखाया गया जिसे उन्होंने इस एक माह के कार्यक्रम मे सीखा तथा उन्होंने आज उसे प्रदर्शित किया.विद्यालय के प्रबंधन समिति ने इस कैंप मे सम्मिलित सभी शिक्षकों को सर्टिफिकेट औऱ मेमेंटो देकर सम्मानित किया.कार्यक्रम मे बच्चों ने एक से बढकर एक प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया.कार्यक्रम का समापन समन्वयक ए. के. वर्मा के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ.

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post