स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में चल रही कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण

स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल बनपुरवा के प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला के तीसरे दिन मंगलवार को हर्टफुलनेस एजूकेशन से आये विषय विषेशज्ञों ने अध्यापन शैली में सतत मानवीय विकास, प्रेम और सहानुभूति रचनात्मकता और सराहना प्रकृति के साथ सामंजस्यता और वैश्विक आध्यात्मिकता को महत्व देते हुए कार्यशाला का आरम्भ किया।कार्यशाला का शुभारम्भ हर्टफुलनेस एजूकेशन के रिसोर्स पर्सन व मुख्य अतिथि सिस्टर माया सिंह एवं विद्यालय के प्रबन्धक बाबा प्रकाशध्यानानन्द तथा विद्यालय शाखा समूह के प्रधानाचार्य ने स्वामी हरसेवानन्द जी महाराज के तैलचित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया। 

कार्यशाला में "हर्ट सेन्टर्ड एजुकेशन" विषय पर ध्यान आकर्षित करते हुए डॉ जी०एस० यादव ने कहा कि आज के युवा वर्ग को पहले से कहीं ज्यादा नैतिक दृढ़ता, सहिष्णुता, धैर्य, आपसी सहयोग, उत्तरदायित्व का एहसास और भावी मानवता के प्रति स्वस्थ दृष्टिकोण को विकसित करने की जरूरत है। आज के समय में यह भी बहुत आवश्यक है कि उनमें सहज सेवा भाव और आत्मत्याग जैसे गुणों का विकास हो।इस अवसर पर प्रधानाचार्य गढ़वाघाट चन्द्रशेखर सिंह, प्रधानाचार्य बनपुरवा डॉ. अजय कुमार चौबे, उपप्रधानाचार्या अमिता सिंह, छात्रावास अधीक्षक लेफ्टिनेंट एम०एस० यादव (रि०) सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे। हर्टफुलनेस एजूकेशन के डॉ० जी०एस० यादव. सिस्टर सोनाली, डा बिरेन्द्र सिंह आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post