गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को बिहार से किया गया गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त जोन काशी के आदेश के क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के कुशल निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षकबैजनाथ सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों एवं चोरी से सम्बन्धित विवेचना के सफल अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  गैंगेस्टर एक्ट दशाश्वमेध का वांछित अभियुक्त अजय राय की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन कर थाना स्थानीय से पूर्वी चम्पारण बिहार रवाना किया गया था। 

टीम द्वारा वांछित अभियुक्त अजय राय के घर में दबिश दी गयी तो वांछित अभियुक्त घर पर मौजूद मिला तथा गिरफ्तारी टीम को देखते ही वह हड़बड़ा गया तथा भागने का प्रयास किया किन्तु घर में घिरा होने के कारण भागने में असफल रहा जिसे पुलिस टीम द्वारा उसके घर से हिरासत मे ले  लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता तथा भागने का कारण पूछा गया तो अपना नाम अजय राय उम्र करीब 30 वर्ष बताया तथा बताया कि मेरे विरुद्ध थाना दशाश्वमेध में गैगेस्टर का मुकदमा लिखवाया गया है जिसकी जानकारी मुझे पहले से थी तथा मैं तब से फरार चल रहा था।  गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध माननीय उच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिये गये आदेशों निर्देशों का पालन करते हुए थाना लक्सा, वाराणसी लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post