अक्सर देखने मे आ रहा था की नाविको द्वारा अस्सी से नमो घाट तक के सफर का किराया मनमाने तरीके से लिया जा रहा था जिससे गंगा घाट पर आने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगो को काफ़ी दिक्कत होती थी और प्रतिदिन इसके चलते नविको और पर्यटको मे कहाँ सुनी हो जाया करती थी जिसको देखते हुए प्रशाशन द्वारा अब अस्सी से नमो घाट तक का किराया तय कर दिया गया है। इसके साथ ही अन्य घाटों से भी एक निश्चित दुरी तक सफर करने का किराया तय होने से अब पर्यटक और स्थानीय लोगो ने राहत की सांस ली है।
स्थानीय निवासी अवशेष पांडेय ने बताया कि नाव का रेट निर्धारित हो जाने के कारण हम लोगों को या बाहर से आने वाले पर्यटकों को अब नाव में सवारी करने में कोई भी दिक्कत नहीं आएगी। वही नाव का संचालन करने वाले शंभू निषाद ने बताया कि नाव की दरें निर्धारित हो जाने से अब हमें और यात्रियों को दोनों को ही इसका फायदा होगा।
