योग दिवस के अवसर पर योग शिक्षण संस्थान की ओर से रंगा रंग कार्यक्रम के बीच योग महिला योग शिविर लगाया गया जिसमें छोटे उम्र से लेकर बड़ो ने भी योग का प्रदर्शन किया योग के प्रति लोगो को जागरूक किया
जिससे आज जो तरह तरह के रोग से लोग ग्रसित हो रहे है उनको इसका लाभ मिले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्यमहिला नागरमल मुरारका मॉडल स्कूल की सहायक प्रबन्धक पूजा दीक्षित व विशिष्ट अतिथि अत्रि भारद्वाज थे आयोजको ने अतिथियो का स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम से सम्मान किया
तरह तरह के योगासन की प्रस्तुति देख अतिथियो ने इसकी तारीफ किया इस अवसर पर अतिथियो व आयोजको द्वारा हरे वृक्ष भी मैदान में लगाये गए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज कुमार जायसवाल ,लाल बाबू, रंजना ,सुनिल पटेल,शरद मिश्रा, मीरा देवी शिव कुमार सहित बड़ी संख्या में योगा प्रेमी उपस्थित थे।

