बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल में लोगों ने प्रतिदिन योगाभ्यास कर निरोग रहने का लिया संकल्प

बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी,पड़ाव, एवं आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय, डोमरी, रामनगर, में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय शंकर मिश्र, प्रवक्ता गण, अध्यापक, अध्यापिकाएं तथा विद्यालय तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने योग प्रशिक्षक विशाल साहनी के नेतृत्व में योगासन किया तथा जीवन में योग एवं आसनों के महत्व को समझा। 

अंत में डॉ. विजय शंकर मिश्र ने योग तथा आसनों के महत्व को समझाते हुए बताया कि योग तथा आसनों को नियमित प्रतिदिन करने से व्यक्ति निरोगी तथा स्वस्थ रहता है।इस अवसर पर किरन शर्मा, सोनिया मिश्रा, नीलम गुप्ता, श्वेता पांडेय, अनीता पांडेय, पीयूष दुबे, कमलेश सिंह, चंद्रदीप सिंह, अनूप विश्वकर्मा, आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post