गायत्री शक्तिपीठ नगवा के प्रांगण में जोनल कार्यशाला हुई आयोजित

गायत्री तीर्थ शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में  वाराणसी जोन के अंतर्गत आने वाले मऊ, चित्रकूट, वाराणसी एवं गोरखपुर उपजोंन के 30 जिलों के गायत्री साधकों की जोनल कार्यशाला का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ, नगवा, लंका, के प्रांगण में हुआ जिसमें गुरूमाता के जन्मशताब्दी एवं अखण्ड दीप की जन्मशताब्दी वर्ष 2026 की कार्ययोजना की प्रगति, जिला सुलतानपुर में होने वाले कन्या कौशल शिविर के जनजागरण की स्थिति एवं गायत्री यज्ञ एवं नशामुक्ति कार्यक्रम के साथ अन्य कार्यक्रमों पर प्रगति रिपोर्ट गायत्री तीर्थ शान्तिकुंज,हरिद्वार से आये प्रतिनिधियों द्वारा लिया गया 

मुख्य वक्ता गायत्री तीर्थ शान्तिकुंज हरिद्वार के सुरक्षा प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश संगठन के प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि गायत्री परिवार वाराणसी, अयोध्या, आँवलखेड़ा एवं नजीमाबाद को केन्द्र बनाकर मानव में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण की थीम पर काम कर रहा है। कार्यशाला में उपजोंन प्रभारी रामजीत पाण्डेय,प्रभाकर सक्सेना, डॉक्टर रोहित गुप्ता,पंडित गंगाधर उपाध्याय,रामशंकर द्विवेदी रमन कुमार श्रीवास्तव सहित कई गायत्री साधकों ने भाग लिया।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post