श्रावण माह में यादव बंधुओं द्वारा होने वाले जलाभिषेक को लेकर बैठक हुई संपन्न

श्रावण माह में यादव बंधुओं द्वारा जलाभिषेक को लेकर अपर पुलिस उपायुक्त कार्यालय चेतगंज में एक बैठक किया गया जिसमें चंद्रवंशीय गोप सेवा समिति के अध्यक्ष लाल जी यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में यादव बन्धुओ ने पहुँच कर प्रति वर्ष होने वाले जलाभिषेक पर चर्चा की जिसमें पुलिस प्रशासन व यादव बन्धुओ ने सारी समस्याओं व परम्परागत तरीके से यह आयोजन सम्पन्न कराने पर चर्चा की। 

बैठक में प्रमुख रुप से डी.सी.पी.आर एस गौतम, ए.सी.पी. अवधेश कुमार पाण्डेय , ए.सी.पी.प्रवीण कुमार ,ए.सी.पी.कोतवाली, आई.पी.एस.चंद्रकांत मीना, अपर पुलिस उपायुक्त सहित चंद्र वंशीय गोप समिति के अध्यक्ष लाल जी यादव, शालिनी यादव, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में समिति के लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post