बनारस रेल इंजन कारखाने के कर्मचारी क्लब में भारतीय मज़दूर संघ का 68वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया. इस अवसर पर डीएलडबल्यू मजदूर संघ द्वारा एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया जिसमें मजदूर संघ के सदस्यों , कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति रही. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर काशी के महापौर अशोक तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वेश्वर राय उपस्थित थे.कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ भारत माता और भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया. उसके पश्चात अतिथियों को अंगवस्त्र तथा माल्यार्पण के द्वारा उनका सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अनूप असिस्टेंट प्रोफेसर, ला फैकल्टी- बीएचयू ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना का उद्देश्य, देश के मजदूर आंदोलनों में भारतीय मजदूर संघ की भूमिका तथा श्रमिक आंदोलनों में योगदान का उल्लेख विस्तार से किया।कार्यक्रम का संचालन डीएलडब्ल्यू मजदूर संघ के महामंत्री कृष्ण मोहन तिवारी ने किया वहीं धन्यबाद ज्ञापन संगठन के अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद द्वारा किया गया।कार्यक्रम को विश्वेश्वर राय, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय मजदूर संघ तथा राधा बल्लभ त्रिपाठी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री भारतीय रेलवे मजदूर संघ ने भी सम्बोधित किया तथा वर्तमान परिवेश में भारतीय मजदूर संघ की कार्यप्रणाली और श्रमिक समस्याओं के प्रति मजदूर संघ की प्रतिबद्धता ब्यक्त किया.कार्यक्रम में प्रमुख रूप से के सी पाण्डेय, अश्विनी यादव, अखिलेश सिंह, राहुल पाण्डेय, देवता नंद तिवारी, अजय सिंह, जय प्रकाश, आलोक पाण्डेय, मुकेश, ऋतुराज यादव आदि सम्मिलित रहे.