प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के तीसरे सोमवार को विश्वनाथ गली व्यवसायी संघ के बैनर तले विश्वनाथ गली के व्यपारियों ने शोभायात्रा निकाल कर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। इन व्यापारियों का समूह दशाश्वमेध स्थित चित्तरंजन पार्क पर इक्कठा हुआ जिसमें महिलाओं की भी अच्छी खासी संख्या थी। इसके बाद शोभायात्रा डमरूओं की गड़गडाहट एंव शंखनाद के साथ सिंहद्वार,विश्वनाथ गली होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंच कर बाबा का जलाभिषेक किया।
जलाभिषेक शोभायात्रा के पूर्व में महर्षि वेद विज्ञान पीठम् के 11 वैदिक बटुकों द्वारा काशी के 84 घाटों के साथ 12 प्राचीन पौराणिक काशी के 12 प्राचीन कूप के जलों के कलशों का पुजन किया गया। पूजन के बाद हजारों की संख्या उपस्थित व्यापारी बंधु व परिवार की महिलाएं व पुरुष अन्य कलशों में 84 घाटों का जल लेकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने रवाना हुए। जलाभिषेक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डा. नीलकंठ तिवारी थे तथा नेतृत्व अध्यक्षता शंकर पुरी जी महाराज महंत, श्री अन्नपूर्णा मठ मंदिर,काशी ने किया। जलाभिषेक में मुख्य रूप से रमेश तिवारी, कमल तिवारी, डा.पवन शुक्ला, भानु मिश्रा, राजु बाजोरिया, सुनील शर्मा , ॠषी झिगंरन आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।