गुरुपूर्णिमा को गायत्री साधकों ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ जीवन दीप उत्सव वाटिका, बड़ा लालपुर के प्रांगण में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ मनाया गया। जीवनदीप उत्सव वाटिका के प्रांगण में गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, वंदनीय माता भगवती देवी माता गायत्री के चित्र के भव्य सजावट के समक्ष 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन पूरे गायत्री विधि विधान से मंचासीन युग ऋषि संदेश वाहक अनिलेश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया।
गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम में 40 लोगों का दीक्षा संस्कार,16 लोगों का यज्ञोपवीत संस्कार,14 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित साधकों ने अपने घर के समीप 5 पौधों का रोपण एवं संरक्षण का संकल्प के साथ विविध प्रकार के पौधों को प्रसाद स्वरूप प्राप्त कर अपने साथ ले गये। गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम भक्ति संगीत में हारमोनियम पर अभिषेक प्रजापति, तबला पर अखिलेश पाल ने संगत किया। कार्यक्रम का संयोजन पंडित गंगाधर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से घनश्याम राम, अवधेश सिंह, फूलचंद विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश सिंह, जगत नारायण पटेल सहित लगभग 700 साधकों ने गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम में भाग लिया।