कांची पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी शंकर विजेंद्र सरस्वती के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर महमूरगंज स्थित रमन निवास में भक्त उनके इंतजार में बैठे थे जैसे ही शंकराचार्य प्रयागराज से सड़क मार्ग द्वारा यहां पहुंचे तो चारों ओर से हर हर महादेव की गूंज होने लगी। पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ नगर प्रमुख अशोक तिवारी भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह शांति रमण लक्ष्मी रमणा इत्यादि लोगों ने पादुका पूजन किया यहां विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य वेंकटरमन घनपाठी ने उन्हें पूर्ण कुंभ भेंट किया। इसके बाद शोभायात्रा के साथ शंकराचार्य ने शिवाला घाट स्थित चेत सिंह किला के लिए प्रस्थान किया।
भव्य विशाल शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए डमरु के निनाद, शंख ध्वनि और जयकारों से वातावरण गूंज रहा था बटुक वेद मंत्रों का पाठ कर रहे थे तो वही महिला व पुरुष भजन कीर्तन करते चल रहे थे देवी देवताओं की झांकियां और पूर्व शंकराचार्य के चित्र बरबस ही लोगों को नतमस्तक कर रही थी। शोभायात्रा मार्ग पर जगह-जगह भक्तों ने शंकराचार्य पर पुष्प वर्षा की और आरती उतारी। शोभायात्रा रथयात्रा, लक्सा, मदनपुरा हनुमान घाट होते हुए चेत सिंह किला पहुंची जहां पर कुंवर अनंत नारायण सिंह और उनके पुत्र प्रद्युमन नारायण सिंह ने शंकराचार्य की आगवानी की और उसके बाद पादुका पूजन किया। इस मौके पर स्थानी कांची मठ के वी एस सुब्रमण्यम भी मौजूद रहे।