केंद्रीय विद्यालय बरेका में ‘जलवायु परिवर्तन एवं सुधारात्मक कार्रवाई' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गयी | जिसमें मुख्य अतिथि आईआईटी मुंबई के प्रो. चेतन सिंह सोलंकी द्वारा विषय पर व्याख्यान दिया गया | संगोष्ठी में जलवायु परिवर्तन संसाधन संरक्षण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गयी |
प्रो. सोलंकी ने मनुष्य के जीवन के उद्देश्य पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि मन की संतुष्टि पर विशेष जोर दिया जाए एवं जो कोई भी ऊर्जा का उपभोग करता है उसके द्वारा प्रत्यक्ष उपयोग एवं अप्रत्यक्ष उपयोग जलवायु परिवर्तन में वह नकारात्मक योगदान देता है उन्होंने लोगों को अपना जीवन किस तरह से जीये इस पर चर्चा की । कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय बरेका के प्राचार्य डी. डी. पाठक, उपप्राचार्या गायत्री देवी, विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे |
Tags
Trending