अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अस्सी घाट पर अपने पिता की अस्थियों का किया विसर्जन

अभिनेता पंकज त्रिपाठी मोक्ष की नगरी काशी पहुंचे। यहां उन्होंने अस्सी घाट से नाव पर सवार होकर गंगा में अपने पिता की अस्थियों का विसर्जन किया। अस्सी घाट के प्रमुख तीर्थ पुरोहित बलराम मिश्रा के नेतृत्व में पांच ब्राह्मणों ने पूजा कराई। पूजा के बाद उन्होंने अपने पिता की अस्थियों का गंगा में विसर्जन किया। बता दे कि 22 अगस्त को पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस त्रिपाठी का निधन हुआ था। 


बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने पिता के निधन के बाद से बेहद टूट गए हैं। उन्होंने वाराणसी के अस्सी घाट पर पिता की अस्थियों को मां गंगा में विसर्जित किया। वैदिक रस्मों रिवाज के दौरान वो बेहद भावुक नजर आए। नम आंखों से उन्होंने बीच गंगा में अस्थियां विसर्जित की।

Post a Comment

Previous Post Next Post