अपर आयुक्त प्रशास विश्वभूषण मिश्रा वाराणसी मण्डल ओलम्पिक संघ के चेयरमैन बनाए गए है। विधायक सैयदराजा सुशील सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी। अमित पाण्डेय को महासचिव पद की जिम्मेदारी मिली है। नदेसर स्थित होटल में सोमवार को वाराणसी मण्डल ओलम्पिक संघ की सामान्य सभा की बैठक में अगले पाँच वर्ष की कार्यकारिणी की घोषणा के बाद अन्य पदाधिकारियों के नामों का ऐलान हुआ।
घोषणा डॉ आनन्देश्वर पाण्डेय महासचिव उ० प्र० ओलम्पिक संघ ने वर्चुअल माध्यम से की। कार्यकारिणी मे चेयरमैन विश्व भूषण मिश्र, अध्यक्ष सुशील सिंह कोषाध्यक्ष डॉ. प्रबोध नारायण सिंह महासचिव अमित पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीप सिंह मधोक आदि शामिल है।
Tags
Trending