दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में बीएचयू में विजय उत्सव का आयोजन परिसर के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। महिला महाविद्यालय चौराहे पर छात्र छात्राओं के समूह ने डोल नगाड़े संग जमकर नृत्य किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का उत्सव मनाया। एबीवीपी महामंत्री पुनीत मिश्रा ने कहा कि यह सभी छात्रों की जीत है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रों की आवाज के लिए खड़ा रहता है। और उसका यह परिणाम है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में तीन सीटों पर जीत मिली है।
उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों का हक है और इसे हर विश्वविद्यालय में करना चाहिए। राष्ट्रीय मंत्री साक्षी सिंह ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में हमें ऐतिहासिक जीत मिली है और उसी का जश्न आज हम महामना की बगिया में मना रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बीएचयू सिंहद्वारा से महिला महाविद्यालय चौराहे तक विजय उत्सव मनाया ढोल नगाड़े की धुन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्सव मनाया।