आसभैरो स्थित अग्रवाल भवन में श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति द्वारा 17वे श्री गणेश उत्सव समारोह के अन्तिम दिन शनिवार को सुबह लालबाग का राजा श्री गणेश जी का समिति के संरक्षक मानिक राव पाटिल, सन्तोष पाटिल, सुहास पाटिल, अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे सहित सभी पदाधिकारियों ने विधिवत श्रृंगार किया तथा श्री गणेश जी को प्रिय मोदक का भोग लगाया। खुण्टे जी महाराज ने विधि विधान से पूजा सम्मान कराई।
तत्पश्चात समिति के पदाधिकारियों ने व अतिथि गण ने महाआरती की। राष्ट्रपति पदक से सम्मानित दिलीप जावलकर के नेतृत्व में महाराष्ट्र के तासगांव सांगली से आये साठ सदस्यी झांज पथक दल ने विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन कर आमजन का मन मोह लिया। शोभा यात्रा में शामिल भक्त गण प्रभुलित रहे। सभी भक्त गण सफेद वस्त्र व मराठी टोपी लगाए गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष के साथ चल रहे थे।
लालबाग का राजा श्री गणेश जी को विभिन्न प्रकार के फूलों से सुसज्जित रथ पर विराजमान कराया गया था। शोभा यात्रा आसभैरो से प्रारंभ होकर चौक, विश्वनाथ मंदिर, बांस फाटक, गोदौलिया, गिरजाघर, लक्सा, लक्ष्मी कुण्ड पहुंचा। लक्ष्मी कुण्ड पर श्री गणेश जी की पुनः विधिवत पूजा व आरती की।
संरक्षक मानिक राव पाटिल, सन्तोष पाटिल सुहास पाटिल ने सभी पदाधिकारियों की तरफ से श्री गणेश जी को अगले साल पुनः आने का निमंत्रण दिया। उसके बाद विसर्जन विधिवत संपन्न किया गया। शोभा यात्रा में निखिल पाटिल, संतोष शिंदे, रवि सेठ, हण्मंतराव मोरे, चंद्रशेखर शिंदे सहित अनेक गणमान्य शामिल रहे।
Tags
Trending