अग्रहरी महिला समाज की ओर से तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने खूब धमाल मचाया। विशेश्वरगंज स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओ ने विविध प्रतियोगिताओ मे भाग लिया और खूब मौज मस्ती की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मंडल की क्षेत्रीय मंत्री पूजा दीक्षित रही। उन्होंने विजयी प्रतिभागियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मीरा अग्रहरी, श्वेता अग्रहरी, सुमन अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।