भेलूपुर जोनल कार्यालय पर आयोजित जन चौपाल में महापौर ने सुनी समस्याएं

नगर निगम द्वारा विभिन्न जोन पर जन चौपाल लगाया जा रहा है, ताकि लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र को सजाने संवारने का कार्य प्रारंभ हो गया है। जिसको लेकर विभिन्न जगहों पर पुलिस अधिकारियों द्वारा मंत्रियों द्वारा तथा नगर निगम के मेयर नगर आयुक्त समस्याओं को सुनने के लिए जनता के बीच जा रहे हैं तथा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए भी संबंधित विभाग को निर्देशित कर रहे हैं। ताकि आम जनता को समस्याओं से निजात मिल सके। 

इसी क्रम में दुर्गाकुंड स्थित भेलूपुर जोनल कार्यालय पर मेयर जोनल अधिकारी के साथ नगर निगम के अधिकारी और विभिन्न वार्डों के पार्षद के साथ ही आम जनता पहुंची थी। आम जनता और पार्षद अपनी समस्याओं को मेयर तथा जोनल  अधिकारी के समक्ष रखी। जिसपर मेयर ने समस्या के निस्तारण हेतु  संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। आज जोनल कार्यालय पर लगभग 26 समस्याएं लोग लेकर पहुंचे थे जिनमें से तत्काल 6 का निस्तारण कर दिया गया। बातचीत के दौरान मेयर अशोक तिवारी ने बताया कि भेलूपुर जोन पर नगर निगम जोनल अधिकारियों के साथ जन चौपाल लगाया गया था जिनमें नगर निगम, जलकल के अधिकारियों के साथ आज विभिन्न समस्याओं और शिकायतो को सुना जा रहा था। जितेंद्र कुमार आनंद भेलूपुर जोनल अधिकारी ने बताया कि मेयर और नगर आयुक्त के निर्देशन में जन समस्याओं के लिए चौपाल लगाया गया है यहां पर लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं जिनका निस्तारण किया जा रहा है। 


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post